पुलिस ने जिला बदर इमरान को उत्तराखंड बॉर्डर पर छोड़ा
Bareily News - पुलिस ने जिला बदर इमरान को उत्तराखंड बोर्डर पर छोड़ दिया है। इमरान की आपराधिक गतिविधियों के चलते जिला प्रशासन ने उसे जिला बदर किया। पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि वह बरेली जिले में दोबारा पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा।

बहेड़ी। पुलिस ने जिला बदर इमरान को जिला प्रशासन के आदेश पर उत्तराखंड बोर्डर पर छोड़ दिया है। पुलिस ने उसे कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिला बदर की अवधि में वह दोबारा बरेली जिले की सीमा में प्रवेश करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस के अनुसार इमरान की आपराधिक गतिविधियां क्षेत्र की शांति व्यवस्था के लिए लगातार चुनौती बन रही थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने उसके खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। अधिकारियों का कहना है कि अपराध और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


