बरेली में मुठभेड़: चार डकैत गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

Feb 16, 2026 10:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में चार डकैतों को गिरफ्तार किया गया। इस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हुए और एक दरोगा तथा एक सिपाही भी फायरिंग में घायल हुए। अभियुक्तों के पास से 60 हजार रुपये, दो तमंचे और एक पिकअप वाहन बरामद हुआ है।

बरेली में मुठभेड़: चार डकैत गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली, भोजीपुरा थाना क्षेत्र में रविवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में चार डकैतों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि फायरिंग में एक दरोगा और एक सिपाही भी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। एएसपी हाईवे शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि रविवार रात करीब पौने दो बजे थाना प्रभारी भोजीपुरा मय फोर्स क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान ग्राम मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर एक संदिग्ध पिकअप वाहन दिखाई दिया, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी हुई थी।

पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर वाहन चालक नहर किनारे तेज गति से भागा, लेकिन आगे जाकर पेड़ से टकरा गया। इस पर वाहन से उतरे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उपनिरीक्षक रुक्मेश सिंह और कांस्टेबल संजय सागर घायल हो गए। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें अकरम अली पुत्र छीटू शाह निवासी लभेड़ा थाना हाफिजगंज और आसिफ पुत्र बशीर निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी के पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उनके दो अन्य साथी साहिल व शाहिद पुत्रगण मोहम्मद आरिफ उर्फ पप्पू निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोटिया थाना बारादरी भी गिरफ्तार हुए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 60 हजार रुपये नकद, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि इस गैंग ने गुरुवार रात धौराटांडा में राइस मिलर के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इसी गिरोह ने नौ फरवरी की रात हरदोई के शाहबाद थाना क्षेत्र में भी डकैती की वारदात को अंजाम दिया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।