Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPolice Crackdown on Loudspeakers 302 Violations Found in 28 Police Stations
96 लाउडस्पीकर उतरवाए, 206 की कम कराई आवाज

96 लाउडस्पीकर उतरवाए, 206 की कम कराई आवाज

संक्षेप:

Bareily News - पुलिस ने लाउडस्पीकरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। शनिवार को 28 थाना क्षेत्रों में 1583 लाउडस्पीकर चेक किए गए, जिनमें 302 नियमों का उल्लंघन पाया गया। 96 लाउडस्पीकर जब्त किए गए और 206 की आवाज कम कराई गई। एसएसपी ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति दोबारा लगाए गए लाउडस्पीकरों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Nov 09, 2025 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

मानक के विपरीत लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को पुलिस ने 28 थाना क्षेत्रों में 1583 लाउडस्पीकर चेक किए, जिनमें 302 नियमों का उल्लंघन करते मिले। बता दें कि एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने धर्मस्थलों पर मानकों के विपरीत और तेज आवाज में बजने वाले लाउडस्पीकरों के खिलाफ तीन दिन अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अभियान के पहले दिन शनिवार को पुलिस टीमों ने जनपद के 28 थाना क्षेत्रों में सुबह से ही धर्मस्थलों पर लगाए लाउडस्पीकरों की संख्या और आवाज की जांच शुरू कर दी। इस दौरान 302 लाउडस्पीकर मानकों के विपरीत मिले।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इनमें से 206 की पुलिस ने आवाज कम कराई और बिना अनुमति लगाए 96 लाउडस्पीकर जब्त कर लिए। शाही में सर्वाधिक लाउडस्पीकर हुए जब्त अभियान के दौरान कुल 96 लाउस्पीकर जब्त किए गए। इनमें शाही में 14, नवाबगंज में 13, सीबीगंज में 11, भोजीपुरा में आठ, प्रेमनगर में पांच, कैंट व शीशगढ़ में चार-चार, देवरनिया, फतेहगंज पूर्वी, सिरौली व मीरगंज में तीन-तीन, किला, बिथरी चैनपुर, फतेहगंज पश्चिमी व बहेड़ी में दो-दो और भुता, आंवला व प्रेमनगर में एक-एक लाउडस्पीकर जब्त किया गया। दोबारा लगाए लाउडस्पीकर तो दर्ज होगी रिपोर्ट एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस अभियान की निगरानी की जिम्मेदारी सभी सीओ को सौंपी गई है। जहां से लाउडस्पीकर उतारे गए हैं, अगर वहां दोबारा बिना अनुमति लाउडस्पीकर लगाए गए तो रिपार्ट दर्ज कराई जाएगी। रात दस बजे के बाद लाउडस्पीकर न बजाने का भी अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।