पुलिस ने छापेमारी कर तीन ट्रैक्टर ट्रालियां पकड़ी
क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। बुधवार रात पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर छापामारी कर तीन ट्रैक्टर ट्रालि

नवाबगंज। बुधवार रात पुलिस ने अवैध खनन की सूचना पर छापामारी कर तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। जबकि मिट्टी खोदने वाली मशीन का चालक मशीन लेकर भाग निकला। पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया है। बुधवार रात ज्योरा मकरंदपुर गांव के पास एक किसान के खेत में अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही लोग ट्रैक्टर ट्रालियां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से मिट्टी से भरी तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। मिट्टी खुदाई कर रहे चालक मशीन लेकर फरार हो गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का खेल चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


