सिपाही के बहनोई की हत्या में खुलासे के करीब पुलिस
Bareily News - सुभाषनगर में सिपाही के बहनोई जोगेंद्र की लूट के दौरान हत्या की जांच में पुलिस को अहम साक्ष्य मिले हैं। 20 फरवरी को अज्ञात बदमाशों ने जोगेंद्र को गोली मारी और पैसे लूटे। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों में विरोधाभास है और कुछ करीबियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है।

सुभाषनगर में सिपाही के बहनोई की लूट के दौरान गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। पुलिस का कहना हैं कि इस मामले में कुछ अहम साक्ष्य मिले हैं, जिनके आधार पर जल्दी ही खुलासा हो जाएगा। आंवला के तिगरा खानपुर गांव निवासी जोगेंद्र प्रगतिनगर कॉलोनी में रहकर सब्जी का काम करते थे। उनके साले पीलीभीत में तैनात सिपाही का मकान भी पास में ही बन रहा है, जिसकी देखरेख जोगेंद्र करते थे। आरोप है कि 20 फरवरी की रात दो अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसे। आहट होने पर जोगेंद्र और उनकी पत्नी छत की ओर जा रहे थे।
तभी एक बदमाश ने सीने में गोली मारकर जोगेंद्र की हत्या कर दी। जोगेंद्र की पत्नी ने इस दौरान रुपयों भरा बैग लूटने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने लूट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सुभाषनगर पुलिस का कहना है कि इस घटना को लेकर परिजन के बयान शुरुआत से ही विरोधाभासी रहे हैं। उसी बिंदु पर की गई जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस इन सुराग के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है, जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इस घटना में उनके कुछ करीबियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


