Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPolice Capture 100 Criminals in Half Encounters in 2025
350 दिन में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में दबोचे 100 बदमाश

350 दिन में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में दबोचे 100 बदमाश

संक्षेप:

Bareily News - अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2025 में पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए हाफ एनकाउंटर के दौरान सौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Dec 17, 2025 02:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2025 में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के दौरान सौ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक जनवरी से 15 दिसंबर तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ों में इन बदमाशों को दबोचा गया। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और अपराध के ग्राफ में अंतर आया है। पुलिस द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार हाईवे और शहर के तृतीय सर्किल क्षेत्र में सर्वाधिक 19-19 हाफ एनकाउंटर हुए। इसके अलावा बहेड़ी में 13, आंवला में दस, शहर प्रथम व द्वितीय में नौ-नौ, फरीदपुर में आठ, मीरगंज में पांच और नवाबगंज में तीन हाफ एनकाउंटर हुए।

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ के बाद अपराधियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अन्य थाना क्षेत्रों में भी लगातार पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षा में कार्रवाई करते हुए अपराधियों को पकड़ा गया। इनमें से किसी के एक पैर और किसी के दोनों पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार बदमाशों में गोकशी, लूट, चोरी, बलात्कार, छेड़छाड़, छिनैती और हत्या व जानलेवा हमले जैसे संगीन अपराधों में शामिल आरोपी हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी स्थान पर गिरफ्तारी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर हमला किया तो जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2025 में अब तक सौ बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया जा चुका है। लूट व छिनैती के बदमाशों से हुई सर्वााधिक मुठभेड़ मुठभेड़ में पकड़े सौ बदमाशों में सर्वाधिक 33 लूट व छिनैती के अपराधी हैं। इसके अलावा चोरी के 19, गोकशी के 17, हत्या में 10, रेप व छेड़छाड़ में छह बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए। इनमें से सर्वाधिक दस बारादरी और नौ हाफ एनकाउंटर इज्जतनगर थाना क्षेत्र में हुए। भोजीपुरा में मुठभेड़ में मारा गया था डकैत शैतान इस अवधि में अक्तूबर माह में भोजीपुरा थाना क्षेत्र में डकैत फिरोज उर्फ शैतान उर्फ इफ्तेखार उर्फ सोल्जर, धूम उर्फ लड्डे को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। कासगंज का रहने वाला इफ्तेखार क लाख रुपये का इनामी अपराधी था। उसके खिलाफ बरेली, कासगंज समेत सात जिलों में 19 मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ के बाद मौके से एक पिस्टल और 17 कारतूस बरामद हुए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;