पुलिस ने उतरवाए बिना अनुमति लगाए 95 लाउडस्पीकर

Apr 06, 2026 04:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - पुलिस ने विभिन्न धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान 193 लाउडस्पीकर की आवाज कम की गई और बिना अनुमति के 95 लाउडस्पीकर जब्त किए गए। अभियान एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चलाया गया, जिसमें कुल 892 स्थानों की जांच की गई। फरीदपुर में सबसे ज्यादा 16 लाउडस्पीकर उतारे गए।

पुलिस ने उतरवाए बिना अनुमति लगाए 95 लाउडस्पीकर

पुलिस ने विभिन्न धर्मस्थलों पर लगाए गए लाउडस्पीकर की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान 193 लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई और बिना अनुमति लगाए गए 95 लाउडस्पीकर उतरवाकर पुलिस ने जब्त कर लिए। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में लाउडस्पीकर की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने धर्मस्थलों पर जाकर लाउडस्पीकर की आवाज और अनुमति चेक की। पूरे जनपद में कुल 892 स्थानों पर इसकी जांच की गई। इसमें 193 लाउडस्पीकर की आवाज ज्यादा मिलने पर उसे कम कराया गया और बिना अनुमति लगाए गए 95 लाउडस्पीकर जब्त कर लिए गए।फरीदपुर

में उतारे 16 लाउडस्पीकरअभियान के दौरान सर्वाधिक 16 लाउडस्पीकर फरीदपुर में उतारे गए। इसके अलावा शेरगढ़ में 14, शेरगढ़ में 11, हाफिजगंज, किला, भुता व फतेहगंज पूर्वी में 10-10, नवाबगंज में 9, बारादरी व बिशारतगंज में 4-4, बिथरी व भोजीपुरा में 3-3 और आंवला, भमोरा, फतेहगंज पश्चिमी, भुता व बहेड़ी में 2-2 लाउडस्पीकर उतरवाए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।