Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPolice Bust Sex Racket in Bareilly Six Arrested Including Local Call Girl
बरेली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कॉलगर्ल समेत छह गिरफ्तार

बरेली में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कॉलगर्ल समेत छह गिरफ्तार

संक्षेप:

Bareily News - बरेली में बारादरी पुलिस ने डोहरा रोड पर स्थित महेंद्रनगर कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान एक कॉलगर्ल समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने फ्लैट से 4100 रुपये और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। आरोपी युवती ग्राहकों को इशारों से बुलाकर देह व्यापार कराती थी।

Dec 17, 2025 01:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। बारादरी पुलिस ने डोहरा रोड स्थित महेंद्रनगर कॉलोनी के फ्लैट में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक स्थानीय कॉलगर्ल समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में पांच युवक शामिल हैं, जिनमें से एक आरोपी पीलीभीत बाईपास पर हुए गोलीकांड में भी शामिल रह चुका है। मंगलवार देर रात सूचना मिलने पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में बारादरी पुलिस और महिला सशक्तिकरण टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था, जैसे ही वहां दस्तक दी गई अंदर अफरा-तफरी मच गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिचपुरी निवासी पीलीभीत बाईपास गोलीकांड में शामिल रहा रोहित ठाकुर, डेलापीर का सोनू, स्टेडियम रोड का बसंत, मिथलापुरी का अभय विक्रम, कांकरटोला का सुधांशु और इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली कॉलगर्ल शामिल है। आपत्तिजनक सामान बरामद तलाशी के दौरान फ्लैट से छह मोबाइल, 4100 रुपये और तमाम आपत्तिजनक चीजें बरामद हुईं। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार युवती डोहरा रोड पर इशारों से ग्राहकों को बुलाती थी और सौदा तय होने के बाद उन्हें किराये के इसी फ्लैट में लाकर देह व्यापार कराती थी।