Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPolice Bust Hawala Gang Using Bogus Firms Arrest Two in Faridpur
बोगस फर्मों के जरिये 23.65 करोड़ का हवाला कारोबार, दो गिरफ्तार

बोगस फर्मों के जरिये 23.65 करोड़ का हवाला कारोबार, दो गिरफ्तार

संक्षेप:

Bareily News - फरीदपुर में पुलिस ने बोगस फर्मों के माध्यम से हवाला कारोबार करने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने मजदूर का बैंक खाता खुलवाकर तीन साल में 23.65 करोड़ रुपये का लेनदेन किया। गैंग के सरगना की तलाश जारी है।

Jan 06, 2026 02:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

फरीदपुर। बोगस फर्मों के जरिये हवाला कारोबार करने वाले गैंग का भंडाफोड़ कर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने मजदूर का बैंक खाता खुलवाकर तीन साल में 12 फर्मों के जरिये 23.65 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। शाहजहांपुर निवासी गैंग के सरगना की पुलिस तलाश कर रही है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने बताया कि भुता के गांव केसरपुर निवासी शब्बू जरी कारीगर है और मजदूरी करके गुजारा करता है। करीब तीन साल पहले वर्ष 2022 में उसे गुमराह कर गांव के ही शाहिद ने दो बैंक खाते खुलवाए, इनमें एचडीएफसी बैंक में खुलवाए गए चालू खाते में वर्ष 2022-25 के बीच 23.65 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह सारा लेनदेन बारादरी के मोहल्ला कांकरटोला निवासी अमित गुप्ता ने मेंथा कारोबार के नाम पर किया था। जीएसटी विभाग से नोटिस मिलने पर शब्बू ने भुता पुलिस से शिकायत की तो सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करके शाहिद और अमित को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि इस गैंग का सरगना शाहजहांपुर निवासी हवाला कारोबारी नीटू है और अमित गुप्ता ने उसके कहने पर ही ब्लैक मनी को व्हाइट में तब्दील करने के लिए यह लेनदेन किया था। इस लेनदेन के लिए करीब 12 बोगस फर्मों का इस्तेमाल किया गया, जो अमित गुप्ता और उसके परिवार के सदस्यों व रिश्तेदारों के नाम पर पंजीकृत हैं। भुता पुलिस ने शाहिद और अमित को जेल भेज दिया है। दोनों के कब्जे से एक-एक मोबाइल और तीन-तीन हजार रुपये बरामद किए गए हैं। गैंग के सरगना नीटू की तलाश की जा रही है। कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर खुलवाया खाता शब्बू ने पुलिस को बताया कि जरी के काम से कुछ खास कमाई नहीं होती थी। इस पर शाहिद और अमित ने उसका कारोबार बढ़वाने की बात कही और दस्तावेज लेकर एचडीएफसी बैंक में चालू खाता खुलवाकर यह लेनदेन किया गया। इसके लिए उसके नाम पर सत्य साहब ट्रेडर्स नाम से मेंथा कारोबार की फर्म भी पंजीकृत कराई। एक अन्य बचत खाता पंजाब एंड सिंध बैंक में खुलवाया, जिसमें सामान्य लेनदेन किया गया।