Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPolice Bust Gambling Ring Three Arrested Eight Escape with Cash and Motorcycles
भुता पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा

भुता पुलिस ने जुआरियों को पकड़ा

संक्षेप:

Bareily News - पुलिस ने छापा मारकर तीन जुआरियों को पकड़ा, जबकि आठ फरार हो गए। उनके पास से 95220 रुपये, ताश के पत्ते और 9 मोटरसाइकिल बरामद हुईं। यह कार्रवाई ग्राम गूगा के ट्यूबवेल के पास हुई। पकड़े गए जुआरियों को जेल...

Wed, 3 Sep 2025 08:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

भुता, संवाददाता। पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को पकड़ा। आठ जुआरी फरार हो गये। जिनके पास से नकद 95220 रुपये, ताश के पत्ते व 9 मोटरसाइकिल बरामद हुईं हैं। पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गूगा की तरफ जाने वाले रास्ते में ट्यूबवेल पर जुआ खेला जा रहा है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार फोर्स के साथ घेराबंदी कर तीन जुआरियों को पकड़ लिया। इस दौरान आठ जुआरी मौका देखकर भाग निकले। पकड़े गये जुआरियों के पास से 9 मोटरसाइकिल, पत्ते और 95220 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम सचिन शर्मा निवासी ग्राम कस्बा रिठौरा थाना हाफिजगंज, प्रमोद कुमार ग्राम आसपुर थाना हाफिजगंज, संजीव निवासी ग्राम कस्बा रिठौरा थाना हाफिजगंज बताया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। फरार जुआरियों की तलाश की जा रही है।