Bareily News: ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
Bareily News: फोटो चोरों के पास से 160 लीटर डीजल बरामद पुलिस को काफी समय से खड़े

Bareily News: हाफिजगंज थाने की पुलिस ने हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 160 लीटर डीजल एक अवैध तमंचा, चार पहिया वाहन बरामद हुआ है। पिछले कुछ दिनों से हाफिजगंज थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी की शिकायतें लगातार पुलिस को मिल रही थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने एक टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में शुरू की। गुरुवार की रात पुलिस प्रेमपुर मुरारपुर गांव के पास नहर की पुलिया पर चेकिंग कर रही थी।
इसी बीच सूचना मिली कि काले रंग की एक कार में कुछ लोग डीजल चोरी करके ले जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार को रोक कर उसमें बैठे चार लोगों को हिरासत में लिया और तलाशी लेने पर उनके पास से एक अवैध तमंचा और चार कार से 160 लीटर डीजल पाइप आदि बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को अपने नाम श्याम मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा निवासी ग्राम मुडिया हुलास थाना बरखेड़ा जनपद पीलीभीत, अनुराग कश्यप पुत्र नरेशचन्द्र निवासी ग्राम भदपुरा थाना क्योलड़िया, राजेश कुमार पुत्र सुम्मेरलाल निवासी ग्राम नौआ नगला थाना हाफिजगंज, ललित गंगवार पुत्र दीनानाथ निवासी ग्राम नकटी नरायणपुर थाना क्योलड़िया बताए। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीजल चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार उप निरीक्षक सुनील कुमार, जगदीश चंद्र जोशी, कांस्टेबल इमरान हुसैन, अक्षय, प्रेमसिंह, मोहम्मद मोइन, अंकित तोमर शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


