
शिकायत करने गये युवक को दरोगा ने बाल पकड़कर जड़े थप्पड़
Bareily News - सिरौली थाने में एक दरोगा ने शिकायत करने आए युवक को उसके बाल पकड़कर थप्पड़ मारे। युवक ने बताया कि उसकी बाइक चोरी हो गई थी और वह शिकायत दर्ज कराने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।...
सिरौली थाने में एक दरोगा ने शिकायत करने गये युवक के उसके बाल पकड़कर तमाम थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना सिरौली का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक थाने में बाइक पर बैठा है। तभी एक दरोगा उसके पास आता है। इसी दौरान पास खडा व्यक्ति युवक से जाति पूछता है युवक जैसे ही अपनी जाति बताता है तभी दरोग़ा मोबाइल पर बात कर रहे हैं लेकिन फिर फोन काटकर युवक के बाल पकड़कर बाइक से खींच लेते हैं और फिर एक के बाद एक थप्पड़ जड़ देते हैं।

युवक कह रहा है कि उसकी नवीगंज से बाइक चोरी हो गई है। और वह बाइक चोरी की शिकायत करने आया है, लेकिन दरोगा युवक की कोई बात सुनने के बजाय लगातार पीटता जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक थाना सिरौली के गांव संग्रामपुर का शिशुपाल है । वह शिकायत करने थाने गया था। थाने में सरेआम युवक को पीटा जा रहा है तमाम लोग खड़े देख रहे हैं। हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह ने बताया कि वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




