पुलिस पर हमला कर तस्कर को छुड़ा ले गए साथी
पुलिस ने कांबिंग करके तीन घंटे बाद पकड़ा महिलाओं समेत 16 लोगों पर मुकदमा

फरीदपुर, संवाददाता।
तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
फरार तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबंगों ने हमला बोल दिया और तस्कर को तस्कर को छुड़ा लाया। इसके बाद पुलिस बल ने पूरे गांव में कांबिंग करके तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिलाओं समेत 16 लोगों पर पुलिस पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस तस्करों की तलाश में दबिश दे रही है। हमला बोलने वालों में स्मैक तस्कर महताब के परिवार वाले भी शामिल हैं।
तस्करी के आरोप और गिरफ्तारी
बीते दिनों मीरगंज पुलिस ने तस्करी के आरोप में फरीदपुर के मोहनपुर गांव के स्मैक तस्कर महताब के भतीजे राशिद उर्फ गुलाब उर्फ गुलाबा, दानिश, नासिर, शहादत, नईम एवं नन्नू को स्मैक तस्करी में नामजद किया था। तस्करी के आरोप में नामजद मोहनपुर के राशिद उर्फ गुलाब उर्फ गुलाबा फरार चल रहा था। एसएसपी ने फरीदपुर इंस्पेक्टर को फरार तस्कर गुलाब उर्फ गुलाबा को गिरफ्तार करने जिम्मेदारी दी। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने टीम गठित करके तस्कर को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एसआई लोकेश कुमार पुलिस टीम को लेकर राशिद उर्फ गुलाब उर्फ गुलाबा को गिरफ्तार करने मोहनपुर गांव पहुंचे। खेतों में खदेड़कर गुलाबा को गिरफ्तार किया। आरोप है कि पुलिस हिरासत में गुलाबा ने जोर-जोर से चीख-पुकार शुरू कर दी। शोर सुनकर तमाम महिलाएं एवं उसके साथी तस्कर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। दबंगों ने गुलाबा को पुलिस टीम से छीन लिया। हमलावर पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान पुलिस टीम के कई कर्मियों की वर्दी फट गई। एसआई लोकेश कुमार ने इंस्पेक्टर राधेश्याम को सूचना देकर अतिरिक्त पुलिस बल मांगा। इसके बाद कई गाड़ियों से सैकड़ों पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। रात 12:00 बजे पूरे इलाके में कांबिंग करके गुलाब उर्फ गुलाबा को गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई को देखकर दबंग अपने घरों में ताले डालकर फरार हो गए। देर रात पुलिस ने मोहनपुर गांव के गुलाब, सवा, तारा बेगम, फरीन, सायरा, आजम, रेहान, शाहरुख, मकसूद को नामजद करते हुए 7 अन्य आरोपियों पर जानलेवा हमला एवं सरकारी काम में बाधा डालकर बलवा करने के आरोप का मुकदमा दर्ज किया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए तस्कर को जेल भेज दिया है।
महत्वपूर्ण घटनाएँ
स्मैक तस्कर मेहताब के परिजनों पुलिस पर बोला हमला
बीते दिनों 400 ग्राम स्मैक के साथ मोहनपुर गांव के महताब को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। उसके पकड़े जाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने महताब और उसके साथियों पर कठोर कार्रवाई शुरू की। महताब और उसके साथियों के लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी। प्रशासन ने उसकी प्रॉपर्टी चिह्नित करके जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। तस्कर पुलिस पर हमला बोलने की तैयारी कर रहे थे। शुक्रवार को मौका पाते ही तस्करों ने हमला बोल दिया। अब पुलिस उन पर कठोर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। गांव के तस्कर घरों में ताले डालकर फरार हो गए हैं।
नवीनतम प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


