मादक पदार्थ तस्कर समेत छह अपराधी गिरफ्तार

Mar 02, 2026 02:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - पुलिस ने चार मादक पदार्थ तस्कर समेत छह अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। यह कार्रवाई बारादरी, सुभाषनगर और बिथरी चैनपुर पुलिस ने की है।बारादरी

मादक पदार्थ तस्कर समेत छह अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने चार मादक पदार्थ तस्कर समेत छह अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। यह कार्रवाई बारादरी, सुभाषनगर और बिथरी चैनपुर पुलिस ने की है। बारादरी पुलिस ने भांग के ठेके के सेल्समैन अयोध्या में कोतवाली के मोहल्ला रुदौली निवासी रोहित, भमोरा में चांदपुर के छोटू कश्यप और पशुपति विहार के नासिर को गिरफ्तार कर 401 ग्राम चरस बरामद की है। रोहित ने बताया कि वह भांग की आड़ में चरस बेचता था। तीनों को जेल भेज दिया गया है। सुभाषनगर पुलिस ने आंवला के गांव रसूला निवासी नरेश मौर्य को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसके पास से 540 ग्राम अफीम बरामद हुई, जो वह लालफाटक निवासी रिश्ते के बहनोई सत्यप्रकाश से बेचने को लाया था।

बिथरी चैनपुर पुलिस ने किला के मोहल्ला जसौली निवासी तनवीर को गिरफ्तार कर उसकी कार, आठ खाली केन और एक केन में दो लीटर ट्रांसफार्मर का तेल बरामद कर जेल भेजा है। उसे बीडीए की प्रवर्तन टीम ने रामगंगानगर में ट्रांसफार्मर का तेल चोरी करते समय पकड़ा थ। उसका साथी मौके से फरार हो गया। इसके अलावा बारादरी पुलिस ने चक महमूद निवासी आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।