पुलिस ने सट्टेबाजी नेटवर्क में शामिल कई संदिग्धों को पकड़ा
Bareily News - एसओजी और फरीदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की सट्टेबाजी का मुख्य सरगना अभी

फरीदपुर, संवाददाता। आईपीएल सट्टेबाजी के नेटवर्क में पकड़े गए फरीदपुर के कानूनगोयान मोहल्ले के ओमेंद्र के गिरोह के कई अन्य साथियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
सट्टेबाजी की मार्केट पर चलेगा बुलडोजर
नगर पालिका परिषद के सामने सट्टेबाजी करके बनाई गई मार्केट पर बुलडोजर चलाने जाने की तैयारी की जा रही है। मेरठ की पुलिस लाइन में तैनात एक इंस्पेक्टर ओमेंद्र की सिफारिश फरीदपुर पुलिस से कर रहा है। चार दिन पहले फरीदपुर पुलिस ने आईपीएल मैचों पर बड़े स्तर पर सट्टे का खुलासा करते हुए बस स्टैंड के पास छापेमारी कर कानूनगोयान मोहल्ले के ओमेंद्र को गिरफ्तार किया था। उसके तीन साथी फरार हो गए। शनिवार को एसओजी और फरीदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने कई जगह छापेमारी करके सट्टेबाज ओमेंद्र के नेटवर्क में शामिल गिरोह के सदस्यों को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है पुलिस की सक्रियता बढ़ाने के बाद ओमेंद्र के कई साथी फरीदपुर से दूसरे राज्यों में फरार हो गए हैं। सट्टेबाजी की नेटवर्क का मुख्य सरगना अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
सट्टेबाज की सिफारिश करने मेरठ से पहुंचे इंस्पेक्टर
शनिवार को पुलिस टीम जनसुनवाई टेबल पर लोगों की फरियाद सुन रही थी। इसी दौरान सादा कपड़ों में एक युवक मौके पर पहुंचा। उसने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया। परिचय करते हुए बताया कि वह मेरठ की पुलिस लाइन में है। उसने जनसुनवाई कर रहे दरोगा से ओमेंद्र की सिफारिश की। दरोगा ने मेरठ के इंस्पेक्टर को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
सट्टेबाजी की मार्केट पर चलेगा बुलडोजर
सट्टेबाजी की नेटवर्क में पकड़े गए ओमेंद्र ने कुछ ही दिन पहले नगर पालिका परिषद के सामने हाईवे से सटी जगह में मार्केट खरीदी। जिसे दोबारा से बनवाया है। पुलिस जांच में पाया गया है कि तीन मंजिला मार्केट का नगर पालिका से नक्शा पास नहीं कराया गया। पुलिस ने बगैर नक्शे के बनाई गई मार्केट की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।
प्रश्नोत्तरी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


