Bareily News: मुठभेड़ में पशु चोर के पैर में लगी पुलिस की गोली
Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। पुलिस और एसओजी ने पशु चोरों के होने की सूचना मिलने पर नौगवा के जंगल में घेराबंदी की। घिरने पर पशु चोरों ने जान से मारने की नियत से

Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। पुलिस ने नौगवां में मुठभेड़ के बाद दो पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। नौगवा उर्फ मीरनगर में गत पांच सितंबर की रात तीन बजे अनोखेलाल के घर से दो भैंसा चोरी हो गए थे। सूचना के आधार पर एसओ रवि कुमार, एसओजी द्वितीय प्रभारी प्रशांत सिंह, चौकी प्रभारी पंकज कुमार, उपनिरीक्षक जयप्रकाश, ब्रजकिशोर की टीम ने भाखड़ा पुल से नौगवां जाने वाले रोड पर गुरुवार की रात्रि में घेराबंदी की। घिरने पर पशुचोरों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी उस्मान पुत्र नक्शे निवासी खेमपुर थाना अजीतनगर रामपुर पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
गिरफ्तारी और बरामदगी
घायल और उसके साथी रईस पुत्र मो. शाह निवासी महेशपुरा थाना भौंट रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से दो तमंचा, कारतूस के खोखा, जिंदा कारतूस, मोबाइल और 500 रुपये बरामद किए हैं।
चोरी की स्वीकार्यता
एसओ ने बताया कि आरोपियों ने दो भैंसा चोरी करने की बाद स्वीकारी है। आरोपियों ने बताया कि चोरी की घटना को अंजाम देते वक्त ग्रामीणों के पीछा करने पर वे गाड़ी छोड़कर भाग गए थे। गुरुवार की रात में वे गाड़ी लेने जंगल में आए थे। पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया। पुलिस ने मुकदमे में फरार आरोपियों के नाम खोल दिए। उल्लेखनीय है नौगवां के ग्रामीणों ने घटना की रात में ही चोरी हुए भैंसा बरामद कर लिए थे। ग्रामीणों की सूचना पर जंगल में मिली पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने गुरुवार को ही घटना का मुकदमा दर्ज किया था.


