मध्य प्रदेश में हुई युवक की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Nov 29, 2025 08:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - मध्य प्रदेश में हुई युवक की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल मध्य प्रदेश में हुई युवक की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

मध्य प्रदेश में हुई युवक की हत्या के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

नवाबगंज। एक वर्ष पूर्व मध्य प्रदेश में कस्बे के युवक की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने उन दोनों को जेल भेज दिया। कस्बे में मियां की मस्जिद के पास रहने वाले रईस अहमद सिद्दीकी का बेटा मोहम्मद रिजवान 10 नवंबर 2024 को अपने घर से देहरादून में एक कंपनी में नौकरी करने की बात कहकर गया था। वह देहरादून न जाकर मध्य प्रदेश में काम कर रहे अपने दोस्त मोहम्मद अरमान के कहने पर वहां पहुंच गया। वहां पहुंच कर उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद से वह कहीं लापता हो गया था।

काफी खोजबीन के बाद भी परिजनों को उसकी कोई खबर नहीं मिली तो उन्होंने थाना नवाबगंज में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही उसका शव मध्य प्रदेश के जिला नर्मादापुरम के थाना माखन नगर क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला था। जिसपर पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं पुलिस ने जांच की तो इस हत्याकांड में धर्मेंद्र चौधरी निवासी ग्राम चोर हैट, थाना माखननगर, जिला नर्मदापुर मध्य प्रदेश, अरमान पुत्र सगीर अहमद निवासी मोहल्ला बंजारान, आरिफ व इसराइल के शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र चौधरी व इसराइल को मध्य प्रदेश के नर्मदापुर जनपद के पिपरिया थाना क्षेत्र से पकड़ लिया। शनिवार को पुलिस ने उन दोनों को थाने लाने के बाद जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।