Bareily News: फर्जी खतौनी से इकरारनामा करने पर तीन गिरफ्तार
Bareily News: बरेली में बिथरी चैनपुर पुलिस ने फर्जी खतौनी और कूटरचित इकरारनामा तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के लिए एक कूटरचित दस्तावेज बनाया और उसे पंजीकृत किया था।

Bareily News: बरेली। बिथरी चैनपुर पुलिस ने फर्जी खतौनी और कूटरचित इकरारनामा तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बिहारमाननगला निवासी मंसूर खां ने दो दिसंबर 2025 को कोर्ट के आदेश पर थाना बिथरी चैनपुर में खतौनी में फर्जीवाड़ा करके इकरारनामा और 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को नरियावल तिराहे के पास से मुकदमे में नामजद आरोपी भोजपुर रामनाथ निवासी शहादत हुसैन, उदयपुर जसरथपुर निवासी पप्पू और इस्लाम को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने साजिश के तहत एक कूटरचित खतौनी तैयार की थी।
इसके बाद तहसीलदार फरीदपुर के आदेश को हटाकर फर्जी खतौनी बनाकर उसी के आधार पर 12 जून 2023 को एक कूटरचित इकरारनामा तैयार कर 12 लाख रुपये लेकर इलियास खां आदि के पक्ष में पंजीकृत करा दिया था। इसको लेकर ही उन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

