मॉडीफाइड साइलेंसर बाइक सीज, 17 हजार का जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शुक्रवार को पुलिस और परिवहन विभाग ने मॉडीफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया। कोतवाली क्षेत्र में इस्लामिया मार्केट में एक बाइक को सीज कर 17 हजार जुर्माना लगाया गया। टीम ने अन्य वाहन मालिकों को नियमों का पालन करने की सलाह दी। तेज आवाज वाले साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं और दंडनीय अपराध हैं।

मॉडीफाइड साइलेंसर बाइक सीज, 17 हजार का जुर्माना

शुक्रवार को पुलिस एवं परिवहन विभाग की टीम ने मॉडीफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र में इस्लामिया मार्केट में दुकानों को चेक किया। वहां एक बाइक मिली, जिसमें तेज ध्वनि वाला साइलेंसर लगा था। बाइक को सीज कर 17 हजार जुर्माना लगाया गया। टीम ने मौके पर मौजूद अन्य वाहन स्वामियों को भी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। पीटीओ रमेश प्रजापित ने बताया कि तेज आवाज वाले साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि मोटर वाहन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध भी हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।