ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशपुलिस ने मास्क न होने पर चेयरमैन का भी काटा चालान

पुलिस ने मास्क न होने पर चेयरमैन का भी काटा चालान

चेकिंग के दौरान मास्क न होने पर पुलिस ने चेयरमैन सूरजपाल मौर्य का भी चालान काट दिया। इसके अलावा 119 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया...

पुलिस ने मास्क न होने पर चेयरमैन का भी काटा चालान
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSat, 10 Apr 2021 03:15 AM
ऐप पर पढ़ें

चेकिंग के दौरान मास्क न होने पर पुलिस ने चेयरमैन सूरजपाल मौर्य का भी चालान काट दिया। इसके अलावा 119 लोगों से भी जुर्माना वसूल किया गया है।

शुक्रवार की सुबह नगर के बस स्टैंड तिराहे पर पुलिस टीम मास्क चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान स्टेशन रोड से अपने घर जा रहे चेयरमैन सूरजपाल मौर्य बिना मास्क लगाए जा रहे थे। पुलिस ने चेयरमैन का भी चालान काट दिया, जिस पर उन्हे जुर्माना राशि भी तत्काल अदा करनी पड़ी। इससे लोगों में हड़कम्प मचा रहा। वही चेयरमैन सूरजपाल मौर्य का कहना है कि मास्क उनके पास था, लेकिन जन जागरूकता के लिए उन्होंने अपना चालान कटवाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें