हत्या, गोकशी करने वाले 20 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट

हत्या, गोकशी करने वाले 20 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट

संक्षेप:

Bareily News - हत्या, गोकशी करने वाले 20 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीटहत्या, गोकशी करने वाले 20 बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीटहत्या, गोकशी करने वाले 20 बदमाशों की खुली

Dec 11, 2025 01:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

बरेली। हत्या, जानलेवा हमला, मादक पदार्थों की तस्करी, गोकशी जैसी वारदातों में शामिल 20 बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अब इन बदमाशों की नियमित निगरानी होगी। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि है इन बदमाशों की कड़ी निगरानी के साथ ही जरूरी विधिक कार्रवाई की जाए। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनमें सबसे अधिक भोजीपुरा थाने में दर्ज मुकदमों से संबंधित हैं। गोकशी के मामले में भोजीपुरा के कालीनगर निवासी मो. शबीर की हिस्ट्रीशीट खोली गई है जिस पर 8 मुकदमे दर्ज हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भोजीपुरा के ही सैदपुर के रहने वाले मुस्तकीम पर 21 मुकदमे, अंबरपुर के इकबाल पर 5 मुकदमे, धौराटांडा के नईम अहमद पर 4 मुकदमे दर्ज हैं। हाफिजगंज के बगिया कस्बे के रहने वाले महमूद पर 6, बहेड़ी के मो. इब्राहिम पर 6, नारायण नगला निवासी जाकिर पर 5, मंडलपुर निवासी वासिफ खां पर 7, जोखनपुर निवासी जलीस अहमद पर 5, सिली जागीर निवासी शाहिद पर 5 मुकदमे दर्ज हैं। चोरी के मामले में जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनमें भोजीपुरा के घूरसमसपुर निवासी अमरपाल पर 10, उसके भाई सर्वेश पर 10, बहेड़ी के मितीडाडी निवासी जुनैद पर 8 मुकदमे दर्ज हैं। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल रहे भोजीपुरा के उदयपुर बन्नोजान निवासी आजम पर 3, चौधरीपट्टी निवासी रमेश कुमार पर 1, नवाबगंज के प्रभातनगर निवासी गौरव पर 4, बहेड़ी के खगाई नगर निवासी पवन सिंह पर 3 मुकदमे दर्ज हैं। अवैध असलहा बनाने के मामले में जिन बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उसमें भोजीपुरा के पडरी खालसा निवासी रमेश कश्यप पर 9 मुकदमे हैं। बहेड़ी के अकबराबाद निवासी नासिर खां पर हत्या, हत्या के प्रयास के तीन मुकदमे दर्ज हैं।