आत्महत्या को उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार

Apr 07, 2026 02:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली में बिथरी पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के मामले में सोनाली को गिरफ्तार किया है। उसकी शादी राहुल से हुई थी, जो मानसिक तनाव के चलते 27 दिसंबर 2025 को आत्महत्या कर लिया। सोनाली पर आरोप है कि वह अन्य लोगों से बातचीत करती थी और रुपये की मांग करती थी, जिससे परिवार में तनाव बढ़ा।

आत्महत्या को उकसाने की आरोपी पत्नी गिरफ्तार

बरेली। बिथरी पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के मामले में वांछित पीलीभीत में थाना जहानाबाद के गांव मीरापुर में रहने वाली सोनाली को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके खिलाफ बिथरी के गांव डोहरिया की कमलेश ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि सोनाली से उनके बेटे राहुल की शादी हुई थी। मगर सोनाली मोबाइल पर कई लोगों से बात करती थी और उनके बेटे के साथ न रहने की बात कहती थी। उसके परिवार वाले भी रुपये देने का दबाव बनाते थे, जिसके चलते 27 दिसंबर 2025 को झगड़े के बाद राहुल ने खुदकुशी कर ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।