पिकअप की टक्कर से बाइक सवार घायल
Mar 02, 2026 01:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - हुरहुरी में पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग गया। ग्रामीणों की लोगों ने पीछा कर गाड

मीरगंज। हुरहुरी गांव में रविवार दोपहर पिकअप ने बारात घर के पास बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गांव के जीतू कश्यप गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मीरगंज की ओर भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा करके हल्दी खुर्द गांव के पास पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे गूला गांव का साइकिल सवार चोटिल हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


