Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsPickup Accident Leads to Driver s Death Family Alleges Murder
पिकअप में मिला चालक का शव

पिकअप में मिला चालक का शव

संक्षेप:

Bareily News - शाही में एक पिकअप अनियंत्रित होकर खंती में घुस गई, जिससे चालक हरपाल की मौत हो गई। मंगलवार सुबह शव पाया गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, यह कहते हुए कि हरपाल की हत्या के बाद पिकअप को खंती में...

Sep 10, 2025 05:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

शाही। अनियंत्रित होकर पिकअप रात में सड़क किनारे खंती में घुस गई। हादसे में घायल हुए चालक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह लोगों ने पिकअप के अंदर चालक का शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। सोमवार रात शाही से मिर्जापुर की ओर जा रही पिकअप रोड किनारे खंती में घुस गई। मंगलवार सुबह लोगों ने खंती में घुसी पिकअप को देखा तो मौके पर पहुंचे। पिकअप में शाही थाना क्षेत्र के गांव खरसैना निवासी चालक 23 वर्षीय हरपाल पुत्र भजन लाल का शव ड्राइविंग सीट पर पड़ा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद हरपाल के परिजन भी पहुंच गए। उनके भाई सुरेश ने हरपाल की हत्या किए जाने का का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि हरपाल की हत्या करने के बाद धक्का मारकर पिकअप को खंती में डाल दिया है। उन्होंने सोमवार रात हरपाल के मोबाइल पर किसी की कॉल आई थी। इसके बाद वह गाड़ी लेकर चला गया था। एसओ धर्मेंद्र कुमार विश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।