Bareily News: चिकित्सा अधीक्षक व फार्मसिस्ट में तीखी नोकझोक

हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News: मीरगंज, सीएचसी में पीएचसी जाम में डयूटी करने को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से फार्मसिस्ट की तीखी नोकझोक हुई। जिससे हंगामा हो गया। हंगामा होने पर मौके पर पह

Bareily News: चिकित्सा अधीक्षक व फार्मसिस्ट में तीखी नोकझोक

Bareily News: मीरगंज, सीएचसी में पीएचसी जाम में ड्यूटी करने को लेकर चिकित्सा अधीक्षक से फार्मसिस्ट की तीखी नोकझोंक हो गई। इससे हंगामा हो गया। हंगामा होने पर मौके पर पहुंचे स्टाफ ने मामला शांत कर दिया। एसीएमओ ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच की। सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने संविदा कर्मियों की हड़ताल को देखते हुए सीएचसी में तैनात फार्मसिस्ट की गत दिनों जाम की पीएचसी में ड्यूटी लगाई थी। शुक्रवार को पीएचसी जाम में जाने को लेकर एक फार्मसिस्ट की चिकित्सा अधीक्षक से तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामा देने पर स्टाफ मौके पर पहुंच गया। उन्होंने मामला शांत कराया। सूचना मिलने पर सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ अजय ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जांच की।

भाजपा नेता संतोष शर्मा एवं राजकुमारी चौहान ने सीएचसी पहुंचकर एसीएमओ के सामने दोनों पक्षों में गतिरोध दूर करने का प्रयास किया। फार्मसिस्ट ने खेद व्यक्त किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: चिकित्सा अधीक्षक व फार्मसिस्ट में तीखी नोकझोक