ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशफायरिंग में घायल व्यक्ति की मौत, वीडियो बनाते समय लगी थीं गोली

फायरिंग में घायल व्यक्ति की मौत, वीडियो बनाते समय लगी थीं गोली

उत्तर प्रदेश के बरेली में व्हाट्सप पर सट्टे को लेकर रविवार को हुई दो पक्षों में फायरिंग के दौरान वीडियो बना रहे व्यक्ति को गोली लग गई थी। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कटरा चांद खां में...

फायरिंग में घायल व्यक्ति की मौत, वीडियो बनाते समय लगी थीं गोली
हिन्दुस्तान टीम ,बरेलीTue, 09 Jun 2020 05:05 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के बरेली में व्हाट्सप पर सट्टे को लेकर रविवार को हुई दो पक्षों में फायरिंग के दौरान वीडियो बना रहे व्यक्ति को गोली लग गई थी। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कटरा चांद खां में व्हाट्सअप एप पर सट्टा के वर्चस्व की लड़ाई में करीब आधे घंटे तक फायरिंग हुई थी। 

बताते हैं कि सचिन मौर्य नामक एक व्यक्ति हो रही फायरिंग का वीडियो बनाने लगा। इस बीच सचिन को गोली लग गई, जिसे वह गंभीर घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को एसआरएमएस में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह इलाज के दौरान घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि बारादरी थाने में दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे को अब हत्या में तरमीम किया जाएगा।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें