बरेली में खतरनाक जीव देखकर लोग दहशत में
गंगापुर शाहदाना में मस्जिद के पास एक लकड़ी के टाल पर छिपकली जैसा पर उससे कई गुना बड़ा जीव देखकर लोग दहशत में है। जीव को लेकर तरह-तरह अफवाह फैले हैं। शाम ढलते ही इलाके के लोग घरों में कैद हो जाते...
गंगापुर शाहदाना में मस्जिद के पास एक लकड़ी के टाल पर छिपकली जैसा पर उससे कई गुना बड़ा जीव देखकर लोग दहशत में है। जीव को लेकर तरह-तरह अफवाह फैले हैं। शाम ढलते ही इलाके के लोग घरों में कैद हो जाते हैं।देखने में छिपकली की प्रजाति का लगता है। लेकिन उसका आकार काफी बढ़ा बताया जाता है। करीब तीन फिट लंबा होगा। बार-बार जीभ बाहर निकालता है। जीभ करीब एक फिट लंबी होगी। आसपास के लोग उसे बेहद ही खतरनाक बता रहे हैं। लोग दहशत में हैं। फिरोज, अफताब, अफरोज, सुरेश, अरविंद राजपूत, मोहन सिंह, मूर्ति देवी, राजेश, सूरज, पंकज और कल्लू आदि का कहना है, उस जीव को देखकर ही डर लगता है। वह जीव कभी-कभी लकड़ियों पर आकर धूप सेंकने को बैठता है। अगर लोग एकत्रित होते हैं, तभी लकड़ियों के ढेर में कहीं गुम हो जाता है। आसपास के लोग रात को घर से बाहर कदम रखने से डरते हैं। रात को दरवाजे इस तरह से बंद करते हैं, जिससे वह जीव अंदर न आ सके। जीव विशोषज्ञों की बात पर सहमे लोगकुछ जीव विशेषज्ञों ने लोगों को बताया दिया, जीव के लार में खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं। यह अपने शिकार पर लार से ही हमला करता है। शिकार पर दस मीटर दूर से थूक देता है। जहां पर थूक गिरता है वहीं पर घाव बन जाता है। यह सब सुनकर लोग सहमे हुए हैं। नहीं आ रहे वन विभाग के लोगवन विभाग को भी सूचना दी गई है, लेकिन दो दिन के बाद भी कोई नहीं पहुंचा है। लोगों ने डर की वजह से दो मंजिला छत से उस जीव का फोटो खींचा है। टाल में मजदूरी करने वाले लोग भी सहमे रहते हैं। कहीं कमोडो ड्रैगन तो नहींजीव काफी हद तक कमोड़ो ड्रैगन जैसा दिखता है। उसके लार में भी खतरनाक बैक्टीरिया होते हैं जो किसी अन्य जीव के शरीर में पहुंचते ही सड़ा डालते हैं। हालांकि कमोडो ड्रैगन का भारत में नहीं होते। ऐसे में आशंका है कि ये छिपकिली प्रजाति का कोई अन्य जीव है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि विषखोपड़ा है तो कुछ उसे गोह बता रहे हैं। हालांकि गोह का रंग पीला अधिक होता है।