ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशसंगीतमय श्रीरामलीला के भक्तिभाव में विभोर हुए लोग

संगीतमय श्रीरामलीला के भक्तिभाव में विभोर हुए लोग

संगीतमय श्रीरामलीला के भक्ति रस में लोग आकंठ तक डूब गए। विंडरमेयर की रामलीला ने दर्शकों को विभोर कर दिया। विधायक डाक्टर राघवेंद्र शर्मा, भाजपा के...

संगीतमय श्रीरामलीला के भक्तिभाव में विभोर हुए लोग
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 22 Oct 2023 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

संगीतमय श्रीरामलीला के भक्ति रस में लोग आकंठ तक डूब गए। विंडरमेयर की रामलीला ने दर्शकों को विभोर कर दिया। विधायक डाक्टर राघवेंद्र शर्मा, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने रामलीला के शुभारंभ किया। दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. बृजेश्वर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
संगीतमय श्री रामलीला का मंचन रंग विनायक रंगमण्डल की तरफ से हुआ। तीन घंटे के शो में पूरी रामलीला का प्रदर्शन हुआ और दर्शक भक्तिभाव से लीला का मंचन देखते रहे। श्लोकों के साथ लोगों के सिर श्रद्धा से झुक जाते और हाथ जोड़कर प्रभु श्रीराम को पूजते। अम्बुज कुकरेती के निर्देशन में दानिश ने भगवान विष्णु और प्रभु राम के किरदार निभाए। दीक्षा तिवारी ने देवी लक्ष्मी और माता सीता, ऋषभ ने लक्ष्मण, ऋतिक ने भरत, कैदी ने शत्रुघ्न, बृजेश तिवारी ने हनुमान, पंकज कुकरेती ने दशरथ, नितिन ने जनक और कुम्भकरण, अजय चौहान ने रावण, लव तोमर ने परशुराम, मोहसिन ख़ान ने मेघनाद, आर्यन कालरा ने विभीषण, राजीव ने साधु के वेश में रावण, मुनीश ने गुरु वशिष्ठ और जामवंत, अभिषेक ने सुघ्रीव, सादिक खान ने अंगद, अनुज ने जटायु, के किरदार निभाए। आयुष, अनुज, सुमित और आर्यन राक्षस बने। राजीव, सुदेश सैनिक और मुनीश ने ऋषियों की भूमिकाएं निभाई। स्पर्श ने केवट, सुदेश सैनिक ने गुरु विश्वामित्र तथा सुषेण वैद्य का रोल किया। कौशल किशोर ने संगीत दिया। कॉस्ट्यूम्स दानिश ख़ान ने डिज़ाइन की। रिकॉर्डेड म्यूजिक और प्रोजेक्शन अनुष्का मिश्रा ने मैनेज किया। मेकअप दानिश इकबाल और रानू ने किया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें