ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशधार्मिक स्थल पर लगा टेंट उखाड़ने पर लोगों ने किया हंगामा

धार्मिक स्थल पर लगा टेंट उखाड़ने पर लोगों ने किया हंगामा

महा शिव रात्रि पर धार्मिक स्थल के पास टैंट लगाने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हंगामा कर टैंट उखाड़ दिया। जिससे आयोजकों में आक्रोश पैदा हो गया। आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। धार्मिक कार्यक्रम की अफवाह से...

धार्मिक स्थल पर लगा टेंट उखाड़ने पर लोगों ने किया हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 05 Mar 2019 12:53 AM
ऐप पर पढ़ें

महा शिव रात्रि पर धार्मिक स्थल के पास टैंट लगाने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हंगामा कर टैंट उखाड़ दिया। जिससे आयोजकों में आक्रोश पैदा हो गया। आक्रोशित लोगों ने हंगामा किया। धार्मिक कार्यक्रम की अफवाह से कस्बा में तनाव पैदा हो गया। एसओ फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की बैठक में मामला निपटा दिया। पुलिस की सुरक्षा में कार्यक्रम हुआ।

कस्बा में पुलिस चौकी के पास ब्रहमदेव स्थल पर शिव मूर्ति स्थापित है। सोमवार को महा शिव रात्रि पर मोहल्ला के लोगों ने धार्मिक स्थल के पास टैंट लगाकर प्रसाद का वितरण शुरू किया। कुद ही देर में दूसरे पक्ष के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए। युवओं ने अपनी दुकान के सामने टैंट लगाने का आरोप लगाकर टैंट हटाने पर जोर दिया। आयोजकों द्वारा इंकार करने पर युवकों ने टैंट उखाड़ दिया।

जिससे धार्मिक स्थल पर मौजूद लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कस्बा में एक सामुदाय के लोगों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम रोकने की अफवाह फैल गई। जिससे तनाव पैदा हो गया। व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल, भाजपा के मंडल अध्यक्ष अजय सक्सेना मौके पर पहुंच गए। एसओ राजकुमार व एसएसआई शुजाउर रहीम फोर्स लेकर आ गए। आयोजकों ने टेंट हटाकर कार्यकम में अवरोध पैदा करने का आरोप लगाया।

एसओ ने पुलिस चौकी पर दोनों पक्षों की बैठक की। टैंट उखाड़ने के आरोपी पक्ष ने पुलिस को बताया धार्मिक स्थल पर कभी भी पंडाल और डीजे नहीं लगा। आयोजकों ने पुलिस को बताया धार्मिक स्थल पर प्राचीन समय से इसी तरह कार्यक्रम होते आ रहे हैं। पुलिस के समझाने पर लोग शांत हो गए। दो बजे तक साउंड की आवाज धीमी करके प्रसाद वितरण पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। बैठक में सुचित अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें