ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश25 करोड़ से संवरेगा मयूर वन चेतना केंद्र, विकसित होगा कछुआ- मछली पार्क

25 करोड़ से संवरेगा मयूर वन चेतना केंद्र, विकसित होगा कछुआ- मछली पार्क

25 करोड़ से संवरेगा मयूर वन चेतना केंद्र विकसित किया जाएगा कछुआ- मछली पार्क

25 करोड़ से संवरेगा मयूर वन चेतना केंद्र, विकसित होगा कछुआ- मछली पार्क
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 18 May 2022 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार के निर्देश पर मयूर वन चेतना केंद्र के जीर्णोद्धार को रूपरेखा तैयार की जाने लगी है। करीब 25 करोड़ की लागत से मयूर वन चेतना केंद्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। मयूर वन चेतना केंद्र की बदहाली दूर होने के बाद जहां पर्यटकों को घूमने के लिए अच्छी जगह मिलेगी वहीं इससे वन विभाग को भी आय होगी।

वन विभाग के अधिकारियों का कहना है, पिछले कई सालों से मयूर वन चेतना केंद्र के विस्तार को प्रयास किए जा रहे थे। बरेली के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार के प्रयासों से अब मयूर वन चेतना केंद्र एक नए, सुंदर और आकर्षक पिकनिक स्पॉट के रूप में  नजर आएगा। इसके लिए रिपोर्ट तैयार की गई है। कई चरणों में अलग-अलग काम होंगे। इनकी अनुमानित लागत करीब 25 करोड़ आएगी।

-

कराएं जाएंगें यह काम

पार्क के चारों ओर 6 फीट चौड़ी सड़क वाकिंग के लिए बनाई जाएगी। बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले लगेंगे।  बैठने के लिए चार हॉल बनाए जाएंगे। एक बड़ी कैंटीन का भी विस्तार होगा। यहां दो तालाब तैयार होंगे। जिनमें मछली और कछुआ पाले जाएंगे  यह सभी काम धीरे-धीरे होंगे। जून से मयूर वन चेतना केंद्र में काम शुरू कर दिया जाएगा।

वर्जन:

मंत्री के साथ वन विभाग की टीम ने मयूर वन चेतना केंद्र का निरीक्षण किया था। विस्तार प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। अलग-अलग चरणों में कई कार्य किए जाएंगे। मयूर वन चेतना केंद्र बरेली का एक अच्छा पिकनिक स्पॉट बनकर तैयार होगा।- ललित वर्मा,मुख्य वन संरक्षक

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें