जिले में 5000 अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 13 केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई। कुल 5,561 अभ्यर्थियों में से पहली पाली में 5,012 और दूसरी पाली में 5,023 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा में बायोमैट्रिक सत्यापन और सीसीटीवी निगरानी का उपयोग किया गया। अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र को संतोषजनक बताया।

जिले में 5000 अभ्यर्थियों ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा

संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा जिले में रविवार को 13 केंद्रों पर दो पाली में शांतिपूर्ण हुई। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित परीक्षा के लिए जिले में कुल 5,561 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें पहली पाली में हुई परीक्षा में 5,012 अभ्यर्थी उपस्थित व 549 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में 5,023 अभ्यर्थी उपस्थित व 538 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में छह केंद्रों सहित बरेली शहर के तीन और फरीदपुर के चार केंद्रों पर हुई। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बायोमैट्रिक उपस्थिति, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था में हुई। पहली पाली में परीक्षा में सामान्य ज्ञान और हिंदी या अंग्रेजी के 50-50 के प्रश्न तथा दूसरी पाली में परीक्षा सामान्य योग्यता और विषय क्षमता के 50-50 प्रश्न पूछे गए।

परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यथियों ने बताया कि सामान्य अभिरूचि में कुछ उलझाया। प्रथम प्रश्न पत्र में सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी के प्रश्नों को अभ्यर्थियों ने ठीक बताया। दूसरे प्रश्न पत्र में सामान्य अभिरुचि परीक्षण, विविध और विषय योग्यता के प्रश्न पूछे गए। परीक्षार्थियों ने पेपर को ठीक बताया। परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के लिए आयोजक विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि प्रो. एलसी साहू एवं सुरेश मौर्य ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का देखा। परीक्षा के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फेस रिकग्निशन तकनीक, फिंगर प्रिंट आधारित बायोमैट्रिक सत्यापन और रियल टाइम अटेंडेंस सिस्टम का उपयोग किया गया, जिससे केवल वास्तविक अभ्यर्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।