ओपीडी में डॉक्टर नहीं, 12 बजे के पहले लटका ताला

Mar 03, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवकाश होने की वजह से आधा दिन की ओपीडी में भी कई डॉक्टर पहले ही

ओपीडी में डॉक्टर नहीं, 12 बजे के पहले लटका ताला

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अवकाश होने की वजह से आधा दिन की ओपीडी में भी कई डॉक्टर पहले ही कक्ष से चले गए। 12 बजे से पहले ही डॉक्टरों के रूम के बाहर ताला लटक गया। ऐसे में मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। सोमवार को अवकाश की वजह से ओपीडी 12 बजे तक ही चली। दोपहर 11:30 बजे तक ही पर्चा बना और 12 बजे तक ओपीडी चली। जानकारी नहीं होने की वजह से मरीज 1 बजे तक ओपीडी में आते रहे। मरीजों को सबसे अधिक परेशानी ओपीडी में डॉक्टर की गैरमौजूदगी की वजह से हुई।

कई कक्ष बंद थे, कई में डॉक्टर ही नहीं थे, जबकि 12 बजे तक ओपीडी का संचालन होना था। दवा काउंटर भी 12 बजे बंद हुआ मरीजों को दवा लेने में काफी परेशानी हुई। दोपहर 12 बजते ही दवा काउंटर बंद हो गया। ऐसे में कई मरीज जांच कराकर दवा लेने पहुंचे तो पता चला कि दवा बंटनी ही बंद हो गई है। परेशान मरीज डॉक्टर के पास वापस पहुंचे और शिकायत की। इस पर उनको 3 मार्च को दवा लेने के लिए बुलाया गया है। आज भी आधा दिन की ओपीडी, कल सिर्फ इमरजेंसी जिला अस्पताल में 3 मार्च को भी अवकाश की वजह से आधा दिन की ओपीडी ही चलेगी, जबकि होली पर्व पर 4 मार्च को ओपीडी पूरी तरह बंद रहेगी और इमरजेंसी चिकित्सा सेवाएं ही उपलब्ध होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।