बरेली बवाल से बसों में यात्रियों की कमी, राजस्व की कमी
Bareily News - शुक्रवार को बरेली में हुई बवाल के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में 30 से 40 फीसदी की कमी आई है। पहले 80 से 85 लाख का राजस्व अब घटकर 55 से 60 लाख रह गया है। बस स्टैंड और रास्तों पर...

शुक्रवार को बरेली में हुए बवाल के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की कमी हो गई है। वही लोग सफर कर हैं, जिनको जाना अति आवश्यक है। शुक्रवार दोपहर बाद से बसों में 30 से 40 फीसदी तक यात्रियों में कमी आई है। जो राजस्व चारों डिपो का 80 से 85 लाख आता था, अब 55 से 60 लाख ही मिल रहा है। बसों का डीजल औसत निकलना मुश्किल है। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, शुक्रवार की दोपहर बरेली में बवाल हुआ। इसके बाद से शहर का माहौल गरमा गया। पुराना बस स्टैंड पर दोपहर तीन से शाम सात बजे तक बंद रहा।
इसके बाद से बसों में यात्रियों की कमी आई है। शनिवार और रविवार को भी कम राजस्व मिला। बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो की 675 बसों से नियमित 80 से 85 लाख राजस्व आता था। बवाल के बाद से यात्रियों की कमी के चलते 55 से 60 लाख ही पहुंच रहा। 20 से 25 लाख रुपये का राजस्व कम हुआ है। चालकों का कहना है, बस स्टैंड ही नहीं रास्ते में भी मुसाफिर नहीं मिल रहे हैं। डीजल औसत निकलना मुश्किल है। एआरएम रुहेलखंड डिपो अरुण कुमार वाजपेई का कहना है, शुक्रवार दोपहर से यात्रियों की कमी देखी जा रही है। शनिवार और रविवार को भी यात्रियों की कमी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




