लेट फीस के नाम पर शोषण की शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बरेली, मुख्य संवाददाता। पैरेंट्स फोरम के कंवीनर मुहम्मद ख़ालिद जीलानी एडवोकेट ने स्कूलों पर लेट फीस के नाम पर पेनाल्टी के जरिए उत्पीड़न का आरोप जड़ा ह

लेट फीस के नाम पर शोषण की शिकायत

बरेली, मुख्य संवाददाता। पैरेंट्स फोरम के कंवीनर मुहम्मद खालिद जीलानी एडवोकेट ने स्कूलों पर लेट फीस के नाम पर पेनाल्टी के जरिए उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मैंने जिला शुल्क नियामक समिति के अध्यक्ष डीएम को ज्ञापन भी दिया था मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि फीस/लेट फीस जमा करने का अनुचित दबाव बनाने के लिए नया तरीका इजाद किया गया है। अपने ही स्कूल के छात्रों को अर्थदंड/ फीस जमा करने की शर्त पर फोटो युक्त एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है, जो गलत है। नियमानुसार फोटोयुक्त एडमिट कार्ड केवल 10वीं-12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा से पूर्व शिक्षा बोर्ड ही जारी करते हैं।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अनुसार फीस के लिए बच्चों को तंग करना बाल अधिकारों का उल्लंघन हैं। फीस का विवाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच का मामला है। फीस की अदायगी न होने पर स्कूल बच्चे को क्लास से नहीं निकाल सकते। उन्होंने जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक जल्द बुलाने की मांग उठाई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।