Bareily News: सत्यापन में रजिस्ट्रेशन फँसने से धान खरीद शुरू नहीं
Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। धान खरीद के लिए कराए गए किसानों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सत्यापन में रुके हुए है जिस वजह से धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। सत्यापन न होन

Bareily News: किसान अपना धान व्यापारियों को बेचने के लिए मजबूर इस बार 12 दिन बाद क्रय केंद्र खुले, पर नहीं तौला दाना
धान खरीद में देरी और सत्यापन की समस्या
बहेड़ी,संवाददाता। धान खरीद के लिए कराए गए किसानों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सत्यापन में रुके हुए हैं। इस वजह से धान की खरीद शुरू नहीं हुई है। सत्यापन न होने से किसान परेशान हैं और वह अपना धान व्यापारियों को बेचने को मजबूर है। इस बार 12 दिन बाद क्रय केंद्र खुले हैं अभी तक एक भी दाना क्रय केंद्र पर नहीं तौला गया है।
औने-पौने दाम पर धान बेचने को मजबूर किसान
इस सीजन धान की खरीद के लिए क्रय केंद्र 12 अक्टूबर से खोले गए हैं। जबकि पिछले वर्षों में 1 अक्टूबर से खुल जाते थे। बारिश होने की वजह से इस बार क्रय केंद्र देरी से खुले हैं। केंद्र पर धान तुलवाने के लिए किसानों द्वारा कराए गए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का अभी तक सत्यापन कार्य नहीं हुआ है। इस वजह से किसान धान क्रय केंद्र पर नहीं ला पा रहा है। छोटे किसान को पैसे की ज्यादा जरूरत होती है। सत्यापन न होने से किसान पैसे की जरूरत के लिए व्यापारी को औने पौने दाम पर बेचने को मजबूर हैं। पिछले सीजन में मुकाबले 12 दिन बाद से क्रय केंद्र खुलने की सूचना मिलने पर बहुत से किसानों ने अपना धान काटकर व्यापारियों के हाथ औने पौने रेट पर बेच डाला।
किसान ने बताई अपनी परेशानी
किसान रितेंद्र सिंह का कहना है कि एक तो किसान गन्ने का भुगतान दो सीजन से न मिलने से टूटा हुआ चल रहा है। उससे पहले धान पर बारिश की मार पड़ जाने से क्रय केंद्रों पर मिट्टी की कांप लगा धान नहीं लिया गया था तब किसान को अपना धान कौड़ियों में बेचना पड़ा था और अब इस साल एक तो क्रय केंद्र 12 दिन बाद खुले हैं, ऊपर से उनके रजिस्ट्रेशन पर सत्यापन न होने से धान नहीं तुल पा रहा है।

