आज से 14 अप्रैल तक बंद रहेगी पचोमी रेलवे क्रॉसिंग
Bareily News - फरीदपुर, संवाददाता। आठ अप्रैल सुबह दस बजे से 14 अप्रैल तक मरम्मत कार्य चलने तक

आठ अप्रैल सुबह दस बजे से 14 अप्रैल तक मरम्मत कार्य चलने तक पचोमी रेलवे क्रासिंग संख्या 350 सी को सड़क यातायात के लिए बन्द रखा जायेगा। सीनियर सेक्शन इंजीनियर शाहजहांपुर ने टिसुआ स्टेशन और आरपीएफ पुलिस को पत्र भेजकर जानकारी दी है। बिलपुर पथ निरीक्षक मोहम्मद जैद रजा ने बताया कि मशीनों द्वारा डाउन लाइन पर रेलवे लाइन के स्लीपरों के नीचे पत्थर पैक करने का कार्य किया जायेगा जिसके कारण सड़क यातायात बन्द रहेगा। इस दौरान सड़क यातायात क्रासिंग संख्या 349 सी से सुचारू रहेगा। बिलपुर पीडब्लूआई मोहम्मद जैद रजा ने बताया कि क्रासिंग पर मरम्मत कार्य के कारण यातायात का आवागमन एक हफ्ते तक बाधित रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


