ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमहिला अस्पताल में लगी ऑक्सीजन मशीन

महिला अस्पताल में लगी ऑक्सीजन मशीन

जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन कांसन्ट्रेटर मशीन लग गई है। इसकी खासियत है कि यह वातावरण से हवा लेकर उसमें आक्सीजन अलग कर देगी। गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाने की वजह से...

महिला अस्पताल में लगी ऑक्सीजन मशीन
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीWed, 21 Nov 2018 02:31 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला महिला अस्पताल में ऑक्सीजन कांसन्ट्रेटर मशीन लग गई है। इसकी खासियत है कि यह वातावरण से हवा लेकर उसमें आक्सीजन अलग कर देगी। गोरखपुर के सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाने की वजह से कईयों की मौत हो गई थी। उसके बाद से सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यहां के महिला अस्पताल में एनबीएसयू (न्यू बार्न स्टेब्लाइजेशन यूनिट) शुरू हो गया है। इसे देखते हुए अब महिला अस्पताल में आक्सीजन कांसन्ट्रेटर मशीन भी आ गई है। सीएमएस डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि मशीन से मरीजों को जरूरत पड़ने पर कम समय में ही आक्सीजन की सप्लाई हो सकेगी। इसके लिए आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं है। मशीन ऑन करते ही वातावरण की हवा लेकर उसमें आक्सीजन अलग कर देगी। उस आक्सीजन को पाइप के जरिये मरीज को दिया जा सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें