Bareily News: बैरमनगर के बाद पहुंचा बुजुर्ग की टंकी को कटान से खतरा

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: मीरगंज के बैरमनगर में जल जीवन मिशन का ओवरहेड टैंक भाखड़ा नदी के किनारे बना है, जो नदी के कटान के कारण खतरे में है। एसडीएम निधि शुक्ला और जल जीवन मिशन के अधिकारियों ने स्थिति का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को जरूरी कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Bareily News: बैरमनगर के बाद पहुंचा बुजुर्ग की टंकी को कटान से खतरा

Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। बैरमनगर की जल जीवन मिशन की टंकी नदी में समाने के बाद पहुंचा बुजुर्ग गांव के ओवरहेड टैंक(टंकी) के भाखड़ा नदी में समाने का खतरा पैदा हो गया है। सूचना मिलने पर एसडीएम एवं जल जीवन मिशन की अधिशासी अभियंता ने टंकी का निरीक्षण किया। मीरगंज ब्लाक के गांव पहुंचा बुजुर्ग में जल जीवन मिशन का ओवरहेड टैंक जंगल में भाखड़ा नदी किनारे बना है। इस समय भाखड़ा कटान करती हुई टंकी परिसर की बाउंड्री से दस मीटर की दूरी पर बह रही है।खतरे की सूचना मिलने पर एसडीएम निधि शुक्ला जल जीवन मिशन की अधिशासी अभियंता एवं बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया, जलस्तर कम होते ही भाखड़ा तेजी से कटान करेगी। कटान नहीं रोका गया तो ओवरहेड टैंक नदी में समा सकता है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने गांव की गोशाला की गायों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए।तीन सालों से नदी कर रही है कटानगांव के राजेश पाल ने बताया टंकी नदी किनारे बनी है। नदी तीन सालों से कटान कर रही है। गत वर्ष भी भाखड़ा ने टंकी के पास काफी कटान किया था।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: बैरमनगर के बाद पहुंचा बुजुर्ग की टंकी को कटान से खतरा