Bareily News: दोपहर में आती थीं प्रधान सहायक, सीएमएस ने कई प्रभार हटाए

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: दोपहर में आती थीं प्रधान सहायक, सीएमएस ने कई प्रभार हटाएदोपहर में आती थीं प्रधान सहायक, सीएमएस ने कई प्रभार हटाएदोपहर में आती थीं प्रधान सहायक, सीएमएस

Bareily News: दोपहर में आती थीं प्रधान सहायक, सीएमएस ने कई प्रभार हटाए

Bareily News: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने प्रधान सहायक की अधिकारियों से की थी शिकायत बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। जिला महिला चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन प्रक्रिया को समय पर पूरा नहीं करने, दोपहर 1 बजे कार्यालय आने की शिकायत पर प्रधान सहायिका से सीएमएस ने कई महत्वपूर्ण प्रभार हटा दिया है। उनके पास मौजूद सभी महत्वपूर्ण अभिलेख, डिजिटल कुंजी, रजिस्टर और कोषागार से संबंधित दस्तावेज प्रशासनिक अधिकारी को तत्काल देने का निर्देश दिया है।महिला अस्पताल में तैनात प्रधान सहायक राशि सक्सेना पर आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने कई आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और एडी हेल्थ से शिकायत की थी। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं मिला है।

सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद की तरफ से आदेश जारी किया गया है और उनसे लेखा संबंधी प्रभार हटा दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रधान सहायक राशि सक्सेना प्रतिदिन कार्यालय देरी से आ रही थीं, लेखा कार्य में लगातार विलंब होने और नियमित- संविदा कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके अलावा 22 जून को अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, बरेली मंडल के निरीक्षण के दौरान भी कई कर्मचारियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित कर्मचारी समय पर उपलब्ध नहीं रहते और वेतन-मानदेय के भुगतान में भी अनावश्यक देरी होती है। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली प्रभावित होने के साथ विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है। इसके चलते प्रधान सहायक से समस्त लेखा संबंधी कार्य वापस ले लिया है। अस्पताल का लेखा कार्य प्रशासनिक अधिकारी की निगरानी में किया जाएगा। सीएमएस डॉ. त्रिभुवन प्रसाद ने कहा कि कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि आगे भी किसी कर्मचारी के खिलाफ ऐसी शिकायतें मिलती हैं तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।