Bareily News: आउटसोर्स कर्मियों का मानदेय निर्गत न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बरेली के स्कूलों में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मियों को जुलाई और अगस्त माह का मानदेय नहीं मिला है। इसके चलते आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी联合 परिषद ने अधिकारियों से तत्काल भुगतान की मांग की है। इस मुद्दे पर कर्मियों में नाराज़गी है।

Bareily News: बरेली। बरेली मंडल के राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों के जुलाई एवं अगस्त माह का मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। लगातार दो माह का मानदेय लंबित होने से आउटसोर्स कर्मियों में आक्रोश है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष हरी शंकर ने कहा कि आउटसोर्स कर्मी विद्यालयों में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। इसके बावजूद दो माह का मानदेय लंबित रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों से जल्द मानदेय निर्गत करवाने की मांग की है।


