ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआठ बजे की ओपीडी, 12 बजे आ रहे डॉक्टर साहब

आठ बजे की ओपीडी, 12 बजे आ रहे डॉक्टर साहब

चिकित्सा सेवा को डॉक्टर-कर्मचारियों ने मजाक बना दिया है, सरकार के समय को ताक पर रखकर डॉक्टर-कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे...

चिकित्सा सेवा को डॉक्टर-कर्मचारियों ने मजाक बना दिया है, सरकार के समय को ताक पर रखकर डॉक्टर-कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे...
1/ 3चिकित्सा सेवा को डॉक्टर-कर्मचारियों ने मजाक बना दिया है, सरकार के समय को ताक पर रखकर डॉक्टर-कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे...
चिकित्सा सेवा को डॉक्टर-कर्मचारियों ने मजाक बना दिया है, सरकार के समय को ताक पर रखकर डॉक्टर-कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे...
2/ 3चिकित्सा सेवा को डॉक्टर-कर्मचारियों ने मजाक बना दिया है, सरकार के समय को ताक पर रखकर डॉक्टर-कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे...
चिकित्सा सेवा को डॉक्टर-कर्मचारियों ने मजाक बना दिया है, सरकार के समय को ताक पर रखकर डॉक्टर-कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे...
3/ 3चिकित्सा सेवा को डॉक्टर-कर्मचारियों ने मजाक बना दिया है, सरकार के समय को ताक पर रखकर डॉक्टर-कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 11 Oct 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। हिन्दुस्तान संवाद

चिकित्सा सेवा को डॉक्टर-कर्मचारियों ने मजाक बना दिया है, सरकार के समय को ताक पर रखकर डॉक्टर-कर्मचारी मनमानी तरीके से ड्यूटी कर रहे हैं। ओपीडी में घंटों मरीज परेशान रहते हैं, इसके बाद भी स्टाफ इधर-उधर घूमने में दोपहर काट देता है। ऐसा ही फिर देखने को मिला है कि दोपहर तक सन्नाटा काटा रहा है। बाद में स्टाफ ने द्वितीय शनिवार कहकर ओपीडी को बंद कर दिया है।

शनिवार को जिला पुरुष अस्पपताल की ओपीडी में उपचार के लिए मरीजों के बीच मारामारी रही है। ओपीडी का समय सुबह आठ बजे का है, दोपहर को ओपीडी में कोई डॉक्टर नजर नहीं आया है। केवल दातों वाले और मेंटल कक्ष छोड़कर बाकी कक्ष से डॉक्टर गायब रहे हैं।वहीं साथ में अधिकांश कर्मचारी भी गायब रहे हैं यहां तक कि सर्दी, बुखार वाले मरीजों को फिजीशनय तक का उपचार नहीं मिल पाया है।

मरीजों को परेशान होना पड़ा है, द्वितीय शनिवार के चलते बारह बजे ओपीडी बंद होनी थी, इसके बाद भी समय से डॉक्टर नहीं बैठे हैं। दोपहर में करीब 11 बजे डॉक्टर आए और 12 बजे ओपीडी बंद की जाने लगी। ऐसे में सभी मरीजों को उपचार नहीं मिल पाया है।

फिजीशियन छुट्टी पर, मरीज रहे परेशान

जिला पुरुष अस्ताल की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक मरीजों को फिजीशनय से उपचार नहीं मिल सका है। ओपीडी के फिजीशियन दोनों कक्ष दोपहर तक खाली पड़े रहे, वहीं इमरजेंसी में भी फिजीशियन का उपचार नहीं मिल सका है। अधिकारियों से पूछा तो पता चला कि फिजीशियन तो छुट्टी पर हैं इसलिए उपचार नहीं मिल रहा है।

संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

जिला पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. विजय बहादुर राम ने कहा कि जिला अस्पताल की ओपीडी का समय आठ बजे से है, डॉक्टरों को आठ बजे से ही ड्यूटी करनी होगी। समय से डॉक्टर-कर्मचारी ड्यूटी करें इसलिए मैं स्वयं भ्रमण करता रहता हूं, अब जानकारी मिली है पता करते हैं कौन-कौन डॉक्टर कर्मचारी गायब थे। संबधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें