ऑनलाइन बेटिंग: पांच प्रतिशत कमीशन पर चल रहा ठगी का धंधा, पाकिस्तान से भी जुड़ा कनेक्शन
Bareily News - ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग साइट्स के जरिए ठगी करने वाले गैंग का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी कनेक्शन भी शामिल है। पुलिस ने कॉल सेंटर से 10,000 से अधिक मोबाइल नंबरों का डेटा बरामद किया। आरोपी लोगों को कमीशन का लालच देकर ठगी करते थे। मुख्य आरोपी शिवम फरार है, जबकि दो अन्य गिरफ्तार किए गए हैं।

ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग साइट्स के जरिए कई राज्यों में ठगी करने वाले गैंग के भंडाफोड़ के बाद अब इस पूरे नेटवर्क का पाकिस्तानी कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस को छापेमारी के दौरान मिले कॉल सेंटर से 10 हजार से अधिक मोबाइल नंबरों का डेटा बरामद हुआ है, जिनमें कुछ नंबर पाकिस्तान के भी बताए जा रहे हैं। जांच में सामने आया है कि पांच प्रतिशत कमीशन का लालच देकर आरोपी लोगों के बैंक खातों में पैसे मंगाते थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस के अनुसार, इज्जतनगर क्षेत्र में अहलादपुर निवासी शिवम, नवाबगंज के आदर्शनगर निवासी सूर्यभान और भुता के गांव कमुआ निवासी विनीत आशुतोष सिटी में किराये के मकान में कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे।
यहां से आरोपी लोगों को कॉल कर ‘वन एक्स बेट’, ‘एविएटर’ और ‘फेयरप्ले’ जैसी 15-16 ऑनलाइन गेमिंग व बेटिंग साइट्स के जरिए निवेश का झांसा देकर ठगी करते थे। प्रतिबिंब पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आशुतोष सिटी में छापेमारी कर सूर्यभान और विनीत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गैंग का सरगना शिवम फरार हो गया। पुलिस ने मौके से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे उपकरणों के साथ 353 पेज का एक बड़ा डेटा भी बरामद किया है, जिसमें 10 हजार से अधिक मोबाइल नंबर दर्ज हैं। इनमें कुछ अंतरराष्ट्रीय नंबर, विशेषकर पाकिस्तान से जुड़े नंबर मिलने के बाद जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है और पाकिस्तानी नंबरों के जरिए ठगी के तार विदेश तक जुड़े हो सकते हैं। इसके साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि जिन वेबसाइट्स के माध्यम से ठगी की जा रही थी, वे भारत में प्रतिबंधित हैं, ऐसे में संभव है कि इनका संचालन विदेशी सर्वर, विशेषकर पाकिस्तान से हो रहा हो। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी शिवम इस अवैध धंधे से करोड़ों रुपये कमा चुका है और उसने आशुतोष सिटी में ही तीन मंजिला मकान भी बनवाया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।पांच फीसदी कमीशन पर खुलवाए जाते थे खातेपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बैंकिंग से जुड़े कई दस्तावेज और उपकरण बरामद किए हैं, जिनमें सात डिजिटल क्यूआर डिवाइस, एक क्यूआर कोड, सात चेकबुक, पांच पासबुक, सात सेविंग अकाउंट कॉम्बो किट और 13 डेबिट कार्ड शामिल हैं। ये सभी खाते अलग-अलग लोगों के नाम पर खुलवाए गए थे, जिनका इस्तेमाल ठगी की रकम मंगाने के लिए किया जाता था। आरोपी लोगों को खाते में आने वाली रकम का पांच प्रतिशत कमीशन देने का लालच देकर उनके नाम पर खाते खुलवाते थे। यदि किसी खाते के खिलाफ शिकायत दर्ज होती, तो उसे तुरंत बंद कर दिया जाता था। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और फरार सरगना की तलाश में दबिश जारी है।
लेखक के बारे में
Abhinya Kumar Singhशॉर्ट बायो :
अभिनय सिंह, पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव समाचारपत्र' में अपराध बीट के लिए रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अभिनय सिंह भारतीय प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम है, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान समाचारपत्र’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध बीट के रिपोर्टर हैं। 2009 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अपराध पत्रकारिता के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर:
अभिनय ने अपने करियर की शुरुआत 2009-10 में दैनिक शाह टाइम्स समाचार पत्र से की। फिर अमर उजाला, दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रमुख अखबारों में प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2010 में अमर उजाला समाचार पत्र के साथ इस सफर को आगे बढ़ाया। 2012 से 2013 तक दैनिक जागरण में विभिन्न बीटों पर काम के बाद 2015-2017 तक राजस्थान पत्रिका जबलपुर में प्रशासन बीट के लिए रिपोर्टिंग की। नवंबर 2015-2017 तक दैनिक जागरण में दोबारा सिटी इंचार्ज के तौर पर कार्य किया और फिर अमर उजाला में सिटी इंचार्ज रहे। अक्तूबर 2022 से हिन्दुस्तान समाचारपत्र में अपराध बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और क्राइम रिपोर्टिंग:
बीए और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट अभिनय ने अपराध, राजनीति, शिक्षा, रिसर्च समेत अन्य बीट पर काम किया। मगर अपराध बीट शुरुआत से ही पसंदीदा रही है और इस पर लगातार एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ लिख रहे हैं।
क्राइम रिपोर्टिंग और विजन:
अपराध बीट को लेकर अभिनय की गहरी समझ है। उन्होंने कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज की हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है, उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
क्राइम एंड रिसर्च स्टोरीज
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


