गुरुवार को बूंदाबांदी से और बढ़ी ठंड
बरेली शहर में बुधवार की तरह गुरुवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण मौसम सर्द है। हल्की बूंदाबान्दी ने सर्दी और बढ़ा दी है। सुबह से धूप पूरी...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 02 Dec 2021 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें
बरेली। बरेली शहर में बुधवार की तरह गुरुवार को भी सुबह से ही बादल छाए रहने के कारण मौसम सर्द है। हल्की बूंदाबान्दी ने सर्दी और बढ़ा दी है। सुबह से धूप पूरी तरह से गायब है। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आ रहे हैं। रोशनी कम होने के कारण दिन में वाहनों की हेडलाइट जलती रहीं। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई है। सुबह के समय कोहरा भी परेशान कर सकता है। दिन के साथ साथ रात के तापमान में भी तेजी से गिरावट होगी।