ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशउन्नाव कांड पर जागे अफसर, महिलाओं की सुरक्षा को बरेली में हेल्पलाइन जारी

उन्नाव कांड पर जागे अफसर, महिलाओं की सुरक्षा को बरेली में हेल्पलाइन जारी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रेप पीड़िता की मौत के बाद बरेली प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं। शोहदों से परेशान लड़कियां और महिलाओं के लिए प्रशासन ने लोकल हेल्पलाइन नंबर...

उन्नाव कांड पर जागे अफसर, महिलाओं की सुरक्षा को बरेली में हेल्पलाइन जारी
प्रमुख संवाददाता,बरेलीSun, 08 Dec 2019 11:01 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रेप पीड़िता की मौत के बाद बरेली प्रशासन ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए हैं। शोहदों से परेशान लड़कियां और महिलाओं के लिए प्रशासन ने लोकल हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। परेशान महिला और लड़कियां किसी भी वक्त 7035004602 पर फोन कर शिकायत कर सकेंगी। आने वाली शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। पुलिस की हीलाहवाली के बारे में पीड़िता हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकेंगी। हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने के लिए महिला कर्मी तैनात की गईं हैं। 

उन्नाव रेप पीड़िता की शुक्रवार रात को दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्नाव कांड को लेकर सरकारी मशीनरी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्नाव जैसी घटनाओं को रोकने के लिए महिला कल्याण विभाग ने बरेली में पहल की है। परेशानी में फंसी महिलाओं की तुरंत मदद के लिए हेल्पलाइन जारी की गई है। उत्पीड़न की शिकार महिलाएं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई से संतुष्ट न होने की हेल्पलाइन पर शिकायत कर सकेंगी। वन स्टॉप सेंटर पर हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। महिला उत्पीड़न के मामलों में की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। 

उन्नाव में पिछले 11 महीनों में बलात्कार के 51 मामले हुए दर्ज

स्लम एरिया में चलेगा अभियान

स्लम एरिया में रहने वालों को जागरूक करने को महिला कल्याण विभाग खास अभियान चलाएगा। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

उन्नाव जैसी घटना! रेप का मामला वापस न लेने पर महिला पर फेंका तेजाब, अस्पताल में भर्ती

पुलिस पढ़ेगी मानवता का पाठ 

उत्पीड़न की शिकार महिलाएं लगातार पुलिस के रवैये की शिकायत अधिकारियों से कर रही हैं। बरेली के बारादरी थाने की सबसे अधिक शिकायतें हैं। पीड़ितों की शिकायत दर्ज करने की बजाय थाने से भगाने के मामले आए हैं। जिला प्रोबोशन विभाग की टीम पुलिस को मानवता का पाठ पढाएंगे।

महिला सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हमनें हेल्पलाइन जारी की है। पीड़िता हेल्पलाइन पर जानकारी दे सकेंगी। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई होगी।
नीता अहिरवार, डिप्टी डायरेक्टर, महिला कल्याण  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें