Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsNursing Students Protest Over Course Recognition Issues at Rajshree Medical College
नर्सिंग के छात्रों ने मान्यता को लेकर हंगामा कर दिया धरना

नर्सिंग के छात्रों ने मान्यता को लेकर हंगामा कर दिया धरना

संक्षेप:

Bareily News - राजश्री मेडिकल कालेज एवं नर्सिंग इंस्टीट्यूट में सोमवार को कोर्स की मान्यता को लेकर नर्सिंग छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। बीएससी नर्सिंग फर्स्ट सेमेस्टर

Dec 08, 2025 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

राजश्री मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग इंस्टीट्यूट में सोमवार को कोर्स की मान्यता को लेकर नर्सिंग छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने सोमवार सुबह कॉलेज का मुख्य गेट बंदकर हंगामा किया। आक्रोशित छात्र धरने पर बैठ गए। धरना शाम तक जारी रहा। राजश्री मेडिकल कॉलेज एवं नर्सिंग इंस्टीटयूट में बीएससी नर्सिंग के प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को पता चला कि कोर्स को इंडियन नर्सिंग काउंसिल से मान्यता नहीं मिली है। जिससे प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित विद्यार्थयों ने सोमवार सुबह कॉलेज का मुख्य गेट बंदकर हंगामा किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन पर उनको गुमराह कर रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसके बाद आक्रोशित छात्र धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे छात्रों का आरोप है एडमिशन के समय कॉलेज प्रशासन ने संस्थान को इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता होने की बात कही थी लेकिन दिसंबर में कॉलेज की मान्यता वेबसाइट पर अपडेट नहीं हुई। छात्रों ने कहा बिना मान्यता के उनकी डिग्री का कोई मूल्य नहीं रह जाएगा। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर भविष्य से खिलवाड़ का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि स्पष्ट जवाब न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। धरने की सूचना से पुलिस प्रशासन हरकत में आया और छात्रों से बातचीत की। छात्रों ने आईएनसी से मान्यता की वास्तविक स्थिति स्पष्ट न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरना शाम तक जारी रहा। कॉलेज के प्राचार्य गौरव प्रताप ने बताया एनआईसी की मान्यता हर वर्ष रिन्यू होती है। इस वर्ष हमने पूरी दस्तावेजी प्रक्रिया समय पर पूरी कर भेज दी है। अब तक जिले के 15 नर्सिंग कालेजों के नाम इस वर्ष अपलोड हो गए हैं। कॉलेज की मान्यता का डेटा वेबसाइट पर 31 दिसंबर तक अपडेट हो जाएगा। छात्रों को गुमराह नहीं किया है। उनका भविष्य सुरक्षित है।