Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsNursing Student Turns Smuggler for Expensive Sports Bike Arrested
स्पोर्ट्स बाइक खरीदने को नर्सिंग का छात्र बना स्मैक तस्कर

स्पोर्ट्स बाइक खरीदने को नर्सिंग का छात्र बना स्मैक तस्कर

संक्षेप:

Bareily News - भोजीपुरा के नर्सिंग छात्र ने महंगी स्पोर्ट्स बाइक खरीदने के लिए स्मैक तस्करी शुरू की। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसने अपनी पढ़ाई के साथ चौकीदारी की और...

Oct 25, 2025 10:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

महंगी स्पोर्ट्स बाइक का शौक पूरा करने के लिए भोजीपुरा निवासी नर्सिंग का छात्र स्मैक तस्कर बन गया। मगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि शुक्रवार दोपहर सेटेलाइट चौकी प्रभारी विनय बहादुर सिंह, दरोगा रवि तोमर और सिपाही आशीष मिश्र व सिद्धांत चौधरी ने गश्त के दौरान भोजीपुरा के अटामांडा चठिया जगन्नाथ निवासी वसीम को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके कब्जे से 57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में वसीम ने बताया कि वह स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहता है लेकिन घरवाले नहीं दिला रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अपना शौक पूरा करने के लिए वह फतेहगंज पूर्वी से स्मैक खरीदकर सेटेलाइट पर बेचने आया था। इसके मुनाफे से वह बाइक खरीदना चाहता था लेकिन तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। बारादरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया है। पढ़ाई के साथ करता है चौकीदारी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक निजी कॉलेज से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा है और उसका यह फाइनल ईयर है। महंगी बाइक खरीदने के लिए उसने फिरोजाबाद में नौकरी भी की लेकिन इतनी रकम नहीं जुटा पाया। फिर यहां पढ़ाई के साथ ही रात में कॉलेज में चौकीदारी करने लगा और स्मैक तस्करी से कमाई का मन बनाया। पहली बार ही वह स्मैक खरीदकर बेचने आया था और पुलिस ने दबोच लिया। पिता करते हैं खेतीबाड़ी जांच में सामने आया कि वसीम के पिता के पास 15 बीघा जमीन है और वह खेतीबाड़ी करते हैं। वह चाहते थे कि नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करके वसीम उनके काम में हाथ बंटाए लेकिन महंगी बाइक के शौक ने उसे गलत रास्ते पर डाल दिया। उसका बड़ा भाई नोएडा की फैक्ट्री में नौकरी करता है।