अस्पताल के हॉस्टल में मिला नर्स का शव

Mar 08, 2026 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - बारादरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने एक नर्स प्रियंका के शव को अस्पताल के हॉस्टल में मृत पाया। प्रियंका का पति सुनील के साथ मनमुटाव चल रहा था, जिससे माना जा रहा है कि प्रियंका ने आत्महत्या की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

अस्पताल के हॉस्टल में मिला नर्स का शव

अस्पताल के हॉस्टल में नर्स के मृत मिलने पर हड़कंप मच गया। बारादरी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि नर्स का पति से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस जांच कर रही है। शाहजहांपुर ने निगोही के गांव कुंवरपुर बंजरिया की रहने वाली 30 वर्षीय प्रियंका मेडिसिटी अस्पताल में नर्स थी। पास ही हॉस्टल में रहती थी। प्रियंका का पति सुनील वेदांता हॉस्पिटल में काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रियंका ने इसी तनाव के चलते खुदकुशी कर ली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।