ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशजिस प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी, अब उसी पर लिखा दिया रेप का मुकदमा

जिस प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी थी, अब उसी पर लिखा दिया रेप का मुकदमा

शादी की जिद को लेकर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की ने गुरुवार को प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद उसने धरना खत्म...

शादी की जिद को लेकर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की ने गुरुवार को प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद उसने धरना खत्म...
1/ 2शादी की जिद को लेकर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की ने गुरुवार को प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद उसने धरना खत्म...
शादी की जिद को लेकर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की ने गुरुवार को प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद उसने धरना खत्म...
2/ 2शादी की जिद को लेकर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की ने गुरुवार को प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद उसने धरना खत्म...
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 05 Nov 2020 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

शादी की जिद को लेकर प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की ने गुरुवार को प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिसके बाद उसने धरना खत्म कर दिया। पुलिस ने लड़की को महिला आरक्षी की सुरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

शेरगढ़ इलाके की एक लड़की बुधवार को भोजीपुरा के गांव भैरपुरा खजुरिया निवासी अपने प्रेमी सनव्वर के घर के बाहर धरने पर बैठी थी। रात भर वह डेरा जमाए रही। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मनोज त्यागी गांव पहुंचे और लड़की को समझाया। लड़की ने प्रेमी सनव्वर के खिलाफ तहरीर दी। लड़की ने आरोप लगाया कि सनव्वर उसकी बहन का चचेरा देवर है। शादी का झांसा देकर उसने काफी समय तक उससे संबंध बनाए। पहले शादी की तारीख तय की लेकिन बाद में शादी से मुकर गया। अब सनव्वर ने दूसरी जगह रिश्ता तय कर लिया है। उधर लड़के के पिता महमूद शाह ने लड़की के सारे आरोप निराधार बताए हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज त्यागी ने बताया कि लड़की की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। विवेचना के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें