ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशक्वारंटीन होम से भागे मजदूरों के मामले में फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर को नोटिस

क्वारंटीन होम से भागे मजदूरों के मामले में फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर को नोटिस

फतेहगंज पूर्वी के क्वारंटीन होम से मजदूरों के भागने की शिकायत पर गुरुवार को एडीएम प्रशासन जांच करने पहुंचे। तमाम मजदूरों के भागने की शिकायत पर एडीएम के निर्देश पर फरीदपुर एसडीएम ने फतेहगंज पूर्वी...

क्वारंटीन होम से भागे मजदूरों के मामले में फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर को नोटिस
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 03 Apr 2020 01:24 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहगंज पूर्वी के क्वारंटीन होम से मजदूरों के भागने की शिकायत पर गुरुवार को एडीएम प्रशासन जांच करने पहुंचे। तमाम मजदूरों के भागने की शिकायत पर एडीएम के निर्देश पर फरीदपुर एसडीएम ने फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर को नोटिस जारी करके क्वारंटीन होम के मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। क्वारंटीन होम में रह रहे मजदूरों के बाये हाथ पर सैनिटाइजड इंडीक्लीवन इंक से स्टैंपिंग कराए जाने की तैयारी की जा रही है।

25 मार्च को दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में मजदूर हाईवे से पैदल चलकर शाहजहांपुर की सीमा पर पहुंच गए। शाहजहांपुर प्रशासन ने मजदूरों को वापस लौटा दिया। इसके बाद बरेली प्रशासन ने फतेहगंज पूर्वी के कृषक समाज इंटर कॉलेज में अस्थाई शेल्टर होम बनाकर मजदूरों को ठहराने की व्यवस्था की। पुलिस सुरक्षा नहीं होने की वजह से मजदूर दो दिन खुलेआम शेल्टर होम से बाहर तक टहलते रहे। इसकी वजह से तमाम मजदूर शेल्टर होम से भाग गए। बुधवार को डीएम और एसएसपी के निरीक्षण में केवल 178 मजदूर शेल्टर होम में मौजूद पाए गए।  नगर के लोगों ने शेल्टर होम में पर्याप्त सुरक्षा नहीं होने से मजदूरों के भागने का खुलासा किया। इसके बाद प्रशासनिक अफसरों में खलबली मच गई। गुरुवार को एडीएम प्रशासन, एसडीएम विशु राजा शेल्टर होम का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि शेल्टर होम में पुलिस की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने की वजह से तमाम मजदूर भाग गए। उन्होंने फतेहगंज पूर्वी इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार को नोटिस देकर मजदूरों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने का निर्देश जारी किया। एडीएम के निर्देश पर प्रशासन शेल्टर होम में रह रहे मजदूरों के बाएं हाथ पर सैनिटाइज इंडीक्लीवन इंक से स्टंपिंग कराए जाने की तैयारी कर रहा है।

एसडीएम फरीदपुर विशु राजा ने बताया कि फतेहगंज पूर्वी के शेल्टर होम से कई मजदूरों को भागने का मामला सामने आया है। फतेहगंज पूर्वी के इंस्पेक्टर को पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था कराए जाने के लिए कहा गया है। शेल्टर होम में रहे मजदूरों की स्टंपिंग कराई जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें