स्टेशनों पर दूषित पानी को मॉडयूलर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से साफ करेगा रेलवे
Bareily News - अच्छी खबर पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल अपने चार स्टेशनों पर गंदे पानी को साफ करने के लिए मॉडयूलर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे इज्ज्तनगर रेल मंडल अपने चार स्टेशनों पर गंदे पानी को साफ करने के लिए मॉडयूलर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगा। करीब 84 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। उस गंदे पानी को साफ करने बाद फिर से ट्रेनों, प्लेटफार्मों की साफ-सफाई और बागवानी में प्रयोग किया जाएगा। रेल अधिकारियों का कहना है, पर्यावरण संरक्षण की बात हो या फिर जल संरक्षण की। रेलवे लंबे समय से जल एवं पर्यावरण संरक्षा को काम कर रहा है। जहां कोचिंग डिपो और वॉशिंग लाइन हैं। वहां भी सीवरेज ट्रीटमेंट लगे हैं। रेलवे कारखाना में भी प्लांट है। इसी तरह से रेलवे अब बरेली सिटी स्टेशन, काठगोदाम, रुद्रपुर और इज्जतनगर स्टेशन पर भी मॉडयूलर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाएगा।
करीब 84 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। स्टेशनों और ट्रेनों की साफ-सफाई धुलाई में काफी पानी का प्रयोग होता। उस गंदे पानी का मॉडयूलर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में स्टोर किया जाएगा। उसके बाद उसे रिसाइकिल करके पुन: साफ-सफाई और बागवानी आदि में प्रयोग किया जा सकेगा। इसी तरह से रेलवे अब कालोनियों और बड़े आफिसों में रेल हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाने लगा है। जिससे बारिश के पानी को संरक्षित किया जा सके। ऐसा करने से आसपास के एरिया में वॉटर लेबल अधिक डाउन नहीं होगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा का कहना है, कुछ स्टेशनों पर जल संरक्षण को मॉडयूलर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगेंगे। बजट भी स्वीकृत हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



